HomeNEWSBOKAROबोकारो पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, पेटरवार बॉर्डर पर हुआ स्वागत

बोकारो पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, पेटरवार बॉर्डर पर हुआ स्वागत

विनोद बिहारी महतो की 102वीं जयंती समारोह में होंगे शामिल

बोकारो: मंगलवार को माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का बोकारो जिला आगमन हुआ। पेटरवार जिला बॉर्डर पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।


गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ सम्मान

आगे बढ़ते हुए राज्यपाल बोकारो परिसदन पहुंचे, जहां पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, डीडीसी शताब्दी मजूमदार, डीपीएलआर मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, एसडीओ चास प्रांजल ढ़ांडा, एनडीसी प्रभाष दत्ता, डीपीआरओ रवि कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


विनोद बिहारी महतो की जयंती में होंगे शामिल

जानकारी के अनुसार, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार चंदनकियारी स्थित स्टेडियम में विनोद बिहारी महतो की 102वीं जयंती समारोह में भाग लेने के लिए बोकारो पहुंचे।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments