HomeNEWSपिपिंग सेरेमनी में दो पुलिस अधिकारियों को डीएसपी पद पर प्रमोशन, एसएसपी...

पिपिंग सेरेमनी में दो पुलिस अधिकारियों को डीएसपी पद पर प्रमोशन, एसएसपी ने लगाया स्टार

समाहरणालय परिसर में हुआ सम्मान समारोह, एसएसपी ने दी शुभकामनाएं

रांची: सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित पुलिस कार्यालय सभाकक्ष में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर से पदोन्नत होकर उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) बने दो पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजेश प्रकाश सिन्हा और अक्षय राम को वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के द्वारा बैज पहनाकर डीएसपी पद की नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

सेरेमनी के दौरान सिटी एसपी ऋतविक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी कपील चौधरी ने भी बैज लगाकर दोनों नव-प्रोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में पुलिस विभाग में उनकी लंबी सेवा और उल्लेखनीय योगदान पर प्रकाश डाला गया। दोनों अधिकारी वर्ष 1994 में बतौर सब-इंस्पेक्टर सेवा में शामिल हुए थे और आज उनके समर्पण और परिश्रम का परिणाम उन्हें डीएसपी रैंक में प्रोन्नति के रूप में मिला है।

इस दौरान एसएसपी प्रभात कुमार ने उन्हें स्टार लगाकर सम्मानित करते हुए कहा कि “अब तक के कार्यानुभव को आगे की जिम्मेदारियों में प्रतिबिंबित करना ही एक सच्चे अधिकारी की पहचान है।”

सेरेमनी में डीएसपी मुख्यालय-1 शंकर कामती, डीएसपी मुख्यालय-2 धीरेन्द्र नारायण बंका, डीएसपी साइबर संजीव कुमार, डीएसपी ट्रैफिक अरविंद कुमार सिंह सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments