Home NEWS BOKARO कारगिल विजय माह के तहत बोकारो सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का...

कारगिल विजय माह के तहत बोकारो सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन, आरएसएस पदाधिकारियों और पूर्व सैनिकों ने लिया हिस्सा

0

रक्तदान कर मनाया गया शौर्य का उत्सव, कारगिल विजय माह में बोकारो में आयोजन

बोकारो: कारगिल विजय के 26वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में “कारगिल विजय माह” के अंतर्गत आज सदर अस्पताल, बोकारो में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन सदर अस्पताल के सुप्रीटेंडेंट डॉ. एन. पी. सिंह ने किया।

रक्तदान शिविर के उद्घाटन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के बोकारो महानगर संघचालक रंजीत बर्नवाल ने स्वयं रक्तदान कर समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। उन्होंने पूर्व सैनिक सेवा परिषद, बोकारो द्वारा पिछले 13 वर्षों से लगातार कारगिल माह के दौरान किए जा रहे सामाजिक आयोजनों की सराहना की।

इस रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले प्रमुख रक्तदाताओं में शामिल थे —
अमित कुमार, अभिषेक कुमार, शत्रुघ्न सिंह, संजीव कुमार, सरयू शर्मा, नीरज कुमार तिवारी, रंजय कुमार सिंह, राकेश मिश्रा, अमरनाथ लाल दाश, अभय कुमार राय सहित अन्य कई स्वयंसेवकों ने भी रक्तदान किया।

वेटरन राकेश मिश्रा ने ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मैथिली ठाकुर, धनंजय कुमार और पूरी टीम के कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से दिनेश्वर सिंह, श्रीकृष्ण सिंह, विनय कुमार, राजीव रंजन सिन्हा, प्रशांत द्विवेदी, अशोक कुमार वर्मा, शशि भूषण मिश्रा, गिरी जी सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version