Home NEWS BOKARO मुख्य सचिव अलका तिवारी का बोकारो बॉर्डर पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत

मुख्य सचिव अलका तिवारी का बोकारो बॉर्डर पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत

0

मुख्य सचिव झारखंड का बोकारो जिला बार्डर पर उपायुक्त ने किया स्वागत

बोकारो: रविवार को झारखंड की माननीय मुख्य सचिव अलका तिवारी एवं माननीय पूर्व मुख्य सचिव डी. के. तिवारी का बोकारो जिला बॉर्डर (तेलमच्चों ब्रिज के समीप) पर जोरदार स्वागत किया गया। उपायुक्त अजय नाथ झा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

मुख्य सचिव अलका तिवारी धनबाद से रांची की यात्रा पर थीं, उसी क्रम में बोकारो बॉर्डर पर यह स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे जिनमें उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, डीपीएलआर निदेशक मेनका, एसी मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढांडा, एनडीसी प्रभाष दत्ता, प्रोटोकॉल पदाधिकारी पियूष, एवं सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह शामिल रहे।

यह स्वागत न केवल प्रशासनिक गरिमा का प्रतीक रहा, बल्कि यह भी दर्शाता है कि बोकारो प्रशासन राज्य के शीर्ष अधिकारियों के सम्मान में सदैव तत्पर है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version