Home NEWS BOKARO शहीद प्रवासी गणेश करमाली के परिजनों से मिले एसडीएम बेरमो, प्रशासन की...

शहीद प्रवासी गणेश करमाली के परिजनों से मिले एसडीएम बेरमो, प्रशासन की ओर से दी गई राहत

0

जिला प्रशासन ने हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया

धनबाद: पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर के दोस्सो क्षेत्र में 15 जुलाई को हुए आतंकी हमले में शहीद हुए गोमिया प्रखंड के तिलैया पंचायत अंतर्गत दनिया (कारीपानी) गांव निवासी प्रवासी श्रमिक गणेश करमाली के परिजनों से रविवार को एसडीएम बेरमो श्री मुकेश मछुआ ने मुलाकात की।
यह दौरा उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर किया गया।

एसडीएम ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन इस दुखद घड़ी में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि हरसंभव सहायता प्राथमिकता के आधार पर दी जाएगी।

तत्काल राहत सामग्री प्रदान की गई

प्रशासन की ओर से शहीद के परिवार को तत्काल राहत स्वरूप दो बोरा चावल, 20 किलो आटा, दाल, नमक, एक बोरा आलू और ₹10,000 की नकद सहायता प्रदान की गई।
उपायुक्त के निर्देश पर पहले ही परिवार की आर्थिक स्थिति का आकलन कर सहायता सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।

प्रशासन बना है परिवार का संबल

एसडीएम ने कहा कि जिला प्रशासन शहीद परिवार के साथ हर स्तर पर खड़ा है और भविष्य में भी हरसंभव मदद की जाएगी।

मौके पर बीडीओ गोमिया श्री महादेव महतो, पंचायत के मुखिया और अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version