HomeCRIMEधनबाद में प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का शिकंजा, सहयोगी सोनू दर्जी...

धनबाद में प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का शिकंजा, सहयोगी सोनू दर्जी उर्फ मंजुर आलम गिरफ्तार

गोविंदपुर के गायढेरा निवासी मंजुर आलम के पास से दो देशी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद

धनबाद | 19 मई 2026

धनबाद में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात और फरार अपराधी प्रिंस खान के एक और करीबी सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू दर्जी उर्फ मंजुर आलम के रूप में हुई है, जो गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गायढेरा का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, मंजुर आलम लंबे समय से गोपी खान और प्रिंस खान के संगठित अपराध गिरोह के लिए काम कर रहा था। आरोपी पर व्यवसायियों, बीसीसीएल ठेकेदारों, आउटसोर्सिंग कंपनियों के संचालकों और प्रतिष्ठान मालिकों से रंगदारी वसूलने में शामिल होने का आरोप है।

यह भी पढ़े : झारखंड के डीआईजी कार्मिक सुरेंद्र कुमार झा बीएसएफ में बने DIG, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

रंगदारी के पैसों को जमीन कारोबार में लगाता था आरोपी

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह द्वारा डराकर और धमकाकर वसूली गई रकम को मंजुर आलम जमीन खरीद-बिक्री के कारोबार में निवेश करता था। इसके अलावा वह गिरोह को हथियार और गोला-बारूद उपलब्ध कराने का भी काम करता था।

छापेमारी में हथियार और कारतूस बरामद

गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने दो देशी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। बरामद हथियारों को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, सोनू दर्जी उर्फ मंजुर आलम के खिलाफ पहले से गोविंदपुर और बलियापुर थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़े : बोकारो में वारंटी अपराधी गिरफ्तार, हरला थाना पुलिस ने दबोचा

धनबाद में गैंग नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई

धनबाद पुलिस लगातार प्रिंस खान गैंग के नेटवर्क को तोड़ने में जुटी हुई है। हाल के दिनों में गैंग से जुड़े कई अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संगठित अपराध और रंगदारी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़े : बोकारो में SC/ST एक्ट मामले का वारंटी गिरफ्तार, चास पुलिस की कार्रवाई

City Hulchul Official
City Hulchul Officialhttp://cityhulchul.in
City Hulchul Official is a digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and reliable news from Bokaro, Jharkhand, and across India. Covering local news, politics, crime, education, business, sports, and public issues, City Hulchul aims to keep readers informed with factual and unbiased reporting.
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments