HomeNEWSBOKAROबोकारो: DC अजय नाथ झा और डॉ. प्रतिमा झा ने पूरा किया...

बोकारो: DC अजय नाथ झा और डॉ. प्रतिमा झा ने पूरा किया SIR-2026, कहा- “मैंने SIR किया, आप भी करें”

लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए एसआईआर प्रक्रिया में लिया हिस्सा, #BokaroBrandAmbassador प्रियंका महतो को डीसी ने किया सम्मानित।

बोकारो | 12 जुलाई 2026 : बोकारो में SIR-2026 अभियान को जनआंदोलन बनाने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा और उनकी धर्मपत्नी डॉ. प्रतिमा झा स्वयं एसआईआर प्रक्रिया में शामिल हुए। दोनों ने गणना प्रपत्र भरकर मतदाताओं से अपील की कि वे भी समय पर प्रक्रिया पूरी कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

DC और उनकी धर्मपत्नी ने दिया लोकतंत्र का संदेश

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत शनिवार को बोकारो में लोकतांत्रिक जिम्मेदारी की प्रेरक तस्वीर देखने को मिली। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त अजय नाथ झा और उनकी धर्मपत्नी डॉ. प्रतिमा झा ने स्वयं गणना प्रपत्र भरकर एसआईआर प्रक्रिया पूरी की और जिले के सभी पात्र मतदाताओं से भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

मतदान केंद्र संख्या 319 की बीएलओ सोनाली देवी ने मौके पर ही गणना प्रपत्र का डिजिटाइजेशन कर पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई। इस दौरान स्वयंसेवक सुधांशु सिंह चौधरी भी अभियान में सहयोग करते हुए उपस्थित रहे।

“मैंने SIR किया, आप भी करें”

डॉ. प्रतिमा झा ने कहा कि सटीक और अद्यतन मतदाता सूची ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से समय पर गणना प्रपत्र भरने और निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं सशक्त बनाने में सहयोग करने की अपील करते हुए संदेश दिया— “मैंने SIR किया, आप भी करें।”

उपायुक्त अजय नाथ झा ने भी नागरिकों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और समय पर अपनी एसआईआर प्रक्रिया पूरी करें।

प्रियंका महतो बनीं प्रेरणा

इस अवसर पर बीएलओ के कार्य में सक्रिय सहयोग कर रहीं प्रियंका महतो को #BokaroBrandAmbassador के रूप में उत्कृष्ट योगदान के लिए डीईओ सह डीसी ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से SIR-2026 अभियान को नई ऊर्जा मिलेगी। साथ ही प्रियंका से अपने आसपास के अधिक से अधिक युवाओं को जागरूक कर बीएलओ का सहयोग करने का आग्रह किया।

जिला प्रशासन का लक्ष्य प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचकर गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन समयबद्ध तरीके से पूरा करना है।

City Hulchul Official
City Hulchul Officialhttp://cityhulchul.in
City Hulchul Official is a digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and reliable news from Bokaro, Jharkhand, and across India. Covering local news, politics, crime, education, business, sports, and public issues, City Hulchul aims to keep readers informed with factual and unbiased reporting.
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments