- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
spot_img
HomeNEWSBOKAROबीएसएल में केंद्रीकृत ऑयल फिल्ट्रेशन यूनिट का उद्घाटन, मेंटेनेंस सिस्टम हुआ हाईटेक

बीएसएल में केंद्रीकृत ऑयल फिल्ट्रेशन यूनिट का उद्घाटन, मेंटेनेंस सिस्टम हुआ हाईटेक

spot_img

नई तकनीक से मशीनों की उम्र बढ़ेगी, ब्रेकडाउन कम होगा और लागत में आएगी कमी

Bokaro Steel Plant में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। संयंत्र के सीटीएस विभाग में ‘केंद्रीकृत ऑफलाइन ऑयल फिल्ट्रेशन यूनिट’ का विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस अत्याधुनिक इकाई का उद्घाटन अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त द्वारा किया गया। इस अवसर पर संयंत्र के कई वरीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

नई केंद्रीकृत प्रणाली के पहले चरण में हॉट स्ट्रिप मिल, कोल्ड रोलिंग मिल, कोक ओवन, ब्लास्ट फर्नेस, सिन्टर प्लांट सहित कुल 10 प्रमुख विभागों को जोड़ा गया है। इस पहल का सफल समन्वय सीटीएस विभाग द्वारा किया गया।

इस आधुनिक यूनिट के शुरू होने से हाइड्रोलिक ब्रेकडाउन में कमी आएगी और मशीनों की कार्यक्षमता व आयु में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही उपकरणों की विश्वसनीयता बढ़ने से अनुरक्षण (मेंटेनेंस) लागत में कमी आएगी और तेल की खपत भी घटेगी।

विशेषज्ञों के अनुसार, उच्च गुणवत्ता वाले ऑयल फिल्ट्रेशन से मशीनों का प्रदर्शन बेहतर होगा, जिससे संयंत्र की समग्र उत्पादकता और परिचालन निरंतरता को मजबूती मिलेगी।

यह पहल बोकारो इस्पात संयंत्र की तकनीकी उत्कृष्टता और संसाधनों के बेहतर उपयोग के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments