HomeNEWSBOKAROउपायुक्त अजय नाथ झा ने साप्ताहिक जनता दरबार में सुनीं 60 से...

उपायुक्त अजय नाथ झा ने साप्ताहिक जनता दरबार में सुनीं 60 से अधिक शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए फरियादियों की उपायुक्त ने सुनी समस्याएं, मौके पर कई शिकायतों का किया गया समाधान

बोकारो: उपायुक्त अजय नाथ झा ने शुक्रवार को साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित कर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आमजनों की समस्याओं को सुना। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए और शिकायतकर्ताओं को समयबद्ध कार्रवाई की जानकारी भी दी जाए।

जनता दरबार में जमीन पर अवैध कब्जा, अबुआ आवास योजना, मईया सम्मान राशि का भुगतान न होना, पेंशन, लंबित मानदेय, अंचल कार्यालय से जुड़े मामले, दाखिल-खारिज, भूमि अतिक्रमण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सिविल सर्जन कार्यालय, डीसीएलआर चास, जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं अन्य विभागीय मामलों से संबंधित शिकायतें सामने आईं।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जनता दरबार में आए हर मामले का निष्पादन त्वरित और पारदर्शी तरीके से किया जाए। लगभग 60 से अधिक फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन्हें संबंधित विभागों को अग्रसारित कर दिया गया है।

मौके पर उपस्थित अधिकारी

जनता दरबार में निदेशक डीपीएलआर मेनका, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) पीयूष कुमार, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार सहित कई विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments