HomeNEWSBOKAROराम मंदिर गोलीकांड का मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, फुसरो का रहने वाला है...

राम मंदिर गोलीकांड का मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, फुसरो का रहने वाला है आरोपी

चाय दुकान पर हुई थी फायरिंग, घायल जयराम प्रसाद खतरे से बाहर

बोकारो | 19 मई 2026

बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र स्थित राम मंदिर मोड़ के पास हुई गोलीबारी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले के मुख्य साजिशकर्ता रूपेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फुसरो मेन रोड, थाना बेरमो, जिला बोकारो का रहने वाला बताया गया है।

चाय दुकान पर मारी गई थी गोली

जानकारी के अनुसार, 17 मई 2026 की रात करीब 9:30 बजे राम मंदिर मोड़ स्थित एक चाय दुकान पर जयराम प्रसाद को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल बीजीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार जयराम प्रसाद अब खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़े : बोकारो में बड़ी कार्रवाई: फरार आरोपी की संपत्ति कुर्क, गोमिया पुलिस ने घर पर चिपकाया इश्तेहार

विशेष टीम का गठन कर हुई कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए नाथू सिंह मीना के निर्देश पर आलोक रंजन के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और छापेमारी अभियान चलाकर मुख्य साजिशकर्ता रूपेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

बीएस सिटी थाना में मामला दर्ज

घायल जयराम प्रसाद, निवासी नन्दुआ स्थान चास, के लिखित आवेदन के आधार पर बीएस सिटी थाना कांड संख्या 101/2026 दर्ज किया गया है।

मामले में रूपेश सिंह समेत तीन अन्य नामजद आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े : धनबाद में प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का शिकंजा, सहयोगी सोनू दर्जी उर्फ मंजुर आलम गिरफ्तार

पुलिस जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गोलीकांड के पीछे के कारणों और आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। जल्द ही मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़े : बोकारो में सनसनी: दुर्गा फील्ड के पास दो युवकों पर चाकू से हमला, आरोपी फरार

City Hulchul Official
City Hulchul Officialhttp://cityhulchul.in
City Hulchul Official is a digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and reliable news from Bokaro, Jharkhand, and across India. Covering local news, politics, crime, education, business, sports, and public issues, City Hulchul aims to keep readers informed with factual and unbiased reporting.
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments