हरविंदर सिंह से लिया पदभार, कहा—हर शिकायत सुनी जाएगी, लंबित मामलों का होगा जल्द निपटारा
बोकारो: नाथू सिंह मीणा ने बोकारो के 42वें पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इस मौके पर पूर्व एसपी हरविंदर सिंह ने उन्हें औपचारिक रूप से जिम्मेदारी सौंपी।
पदभार ग्रहण करने के बाद नए एसपी नाथू सिंह मीणा ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि थाने में आने वाले हर व्यक्ति की शिकायत सुनना पुलिस पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि कोई मामला दर्ज करने योग्य नहीं है, तब भी उसकी जांच अवश्य की जानी चाहिए।
👮♂️ जनता के साथ व्यवहार सुधारने पर जोर
नए एसपी ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध बनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों के साथ उनका व्यवहार सौम्य और सहयोगात्मक होना चाहिए, ताकि पुलिस की छवि में सुधार हो सके।
⚖️ लंबित मामलों पर विशेष फोकस
नाथू सिंह मीणा ने कहा कि जिले में लंबित मामलों का जल्द निपटारा किया जाएगा। साथ ही अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई कर कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि बोकारो पुलिस अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सक्रिय रणनीति के साथ काम करेगी।







