ससमय दायित्व निभाएं प्रगणक-पर्यवेक्षक, प्रतिदिन समीक्षा करें चार्ज ऑफिसर : उपायुक्त
जनगणना 2027 के प्रथम चरण की समीक्षा, ऑनलाइन स्वगणना करने वाले नागरिकों से प्रगणकों को सहयोग देने की अपील
बोकारो, 17 मई 2026 : जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण कार्य को लेकर बोकारो जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। उपायुक्त अजय नाथ झा ने सभी प्रगणकों, पर्यवेक्षकों एवं चार्ज ऑफिसरों को समय पर दायित्व निभाने और प्रतिदिन समीक्षा करने का निर्देश दिया है।
गोपनीय स्थित कार्यालय कक्ष में वीडियो संवाद के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जनगणना कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी क्षेत्रों का ले-आउट मैप अगले दो दिनों में तैयार करने का निर्देश भी दिया।
यह भी पढ़े :
प्रोजेक्ट WADI के तहत वेदांता ईएसएल स्टील ने शुरू किया कस्टम हायरिंग सेंटर
धनबाद में दर्दनाक हादसा: जहरीले सांप के डसने से सगे भाई-बहन की मौत
ऑनलाइन स्वगणना में बढ़ी लोगों की भागीदारी
उपायुक्त ने बताया कि जिले में बड़ी संख्या में लोगों ने ऑनलाइन स्वगणना प्रक्रिया पूरी की है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रगणकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग करें ताकि जनगणना कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।
उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा रहा है।
प्रतिदिन होगी समीक्षा, जिला स्तर पर वीसी से निगरानी
समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने सभी एसडीओ एवं चार्ज ऑफिसरों को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्रों में जनगणना कार्य की समीक्षा करें।
इसके साथ ही जिला स्तर पर एक दिन छोड़कर नियमित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि प्रगणक और पर्यवेक्षक अपने दायित्वों का समय पर निर्वहन करें ताकि कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो।
यह भी पढ़े :
बेरमो SDPO ने की नक्सल कांडों की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
बोकारो DC का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोका
बीडीओ और सीओ को क्षेत्र भ्रमण का निर्देश
बैठक के दौरान सभी चार्ज ऑफिसरों, बीडीओ और सीओ को क्षेत्र भ्रमण कर जनगणना कार्य का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि निरीक्षण के बाद प्रतिवेदन नियमित रूप से जिला कार्यालय को सौंपा जाए ताकि कार्य की निगरानी प्रभावी ढंग से हो सके।
नियुक्ति पत्र वितरण की भी हुई समीक्षा
बैठक में जनगणना के नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी ने प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण की स्थिति की जानकारी दी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और सभी प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।
यह भी पढ़े :
बोकारो में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल महंगाई पर फूंका पीएम का पुतला
महंगाई के खिलाफ बोकारो में JMM का साइकिल जुलूस, केंद्र सरकार पर तीखा हमला
जनगणना कार्य को लेकर प्रशासन गंभीर
उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है और इससे विकास योजनाओं की दिशा तय होती है। इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
बैठक में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक खालको, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।






