- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
spot_img
HomeNEWSबंगाल-असम-पांडुचेरी में बीजेपी की प्रचंड जीत, बोकारो में एंजेला सिंह ने मनाया...

बंगाल-असम-पांडुचेरी में बीजेपी की प्रचंड जीत, बोकारो में एंजेला सिंह ने मनाया जश्न

spot_img

अबीर-गुलाल, बैंड-बाजा और भांगड़ा के साथ मनाया विजय उत्सव, जनता को दिया धन्यवाद

बोकारो: पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर बोकारो में जश्न का माहौल देखने को मिला। भाजपा जिला मंत्री एंजेला सिंह ने इस ऐतिहासिक जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ भव्य उत्सव मनाया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल उड़ाया, बैंड-बाजा के साथ नाच-गाना किया और भांगड़ा कर जीत की खुशी जाहिर की। साथ ही पटाखे छोड़े गए और जुलूस निकालकर पूरे इलाके में विजय का माहौल बनाया गया।

एंजेला सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने भय और हिंसा की राजनीति को नकारते हुए विकास, सुशासन और विश्वास की राजनीति को चुना है। उन्होंने बंगाल, असम एवं पांडुचेरी की जनता को इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए बधाई दी।

उन्होंने आगे कहा कि यह जीत देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रहे जनकल्याणकारी कार्यों, पारदर्शी शासन और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की नीति पर जनता की मुहर है। यह जनादेश आने वाले समय में विकास की नई दिशा तय करेगा।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

error: Content is protected !!