रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से जुड़ाव, विश्वास की चमक से दृढ़ हुआ संकल्प
बोकारो :14 जून 2025 की रात्रि, बोकारो जिला के उपायुक्त अजय नाथ झा ने ललपनिया पंचायत के तिलैया गांव में आयोजित रात्रि चौपाल में भाग लिया। इस संवाद कार्यक्रम के बाद उन्होंने प्रसिद्ध धार्मिक स्थल लुगुबाबा के आंगन में रात्रि प्रवास किया।
पूजा-अर्चना के बाद रात्रि प्रवास, सांस्कृतिक सांतत्य का अनुभव
चौपाल में भाग लेने से पूर्व उपायुक्त झा ने लुगुबाबा की पूजा-अ
र्चना की और इस पवित्र भूमि में व्याप्त सांस्कृतिक सांतत्य का गहराई से अनुभव किया। उन्होंने बता
या कि यह स्थल केवल एक धार्मिक केंद्र नहीं, बल्कि यहां की मिट्टी में रची-बसी परंपराओं और आस्थाओं का जीवंत प्रतीक है।
सरकारी प्रयासों को धरातल पर साकार करना हमारा ध्येय
चौपाल में ग्रामीणों के चेहरों पर दिखी उम्मीद और भरोसे की चमक ने उपायुक्त झा को उनके
प्रशासनिक लक्ष्य के प्रति और अधिक प्रतिबद्ध कर दिया। उन्होंने कहा,
“सरकार की योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर लागू करना और प्रत्येक नागरिक तक उसका लाभ पहुँचाना ही हमारा ध्येय होना चाहिए।”
स्याही के उत्कर्ष की कामना के साथ संकल्पबद्ध रात्रि
लुगुबाबा के आंगन से उपायुक्त झा ने यह भाव व्यक्त किया कि यह प्रवास उनके लिए केवल प्रशासनिक यात्रा नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आत्म-संवाद है।
“इस आँगन से अपनी स्याही के उत्कर्ष की कामना करता हूँ,” – उन्होंने लिखा।








