चंदनकियारी के पूर्व विधायक उमाकांत रजक JMM में होंगे शामिल, आजसू से दिया इस्तीफा

चंदनकियारी के पूर्व विधायक उमाकांत रजक JMM में होंगे शामिल, आजसू से दिया इस्तीफा

चंदनकियारी के पूर्व विधायक उमाकांत रजक आज झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) में शामिल होने के लिए बोकारो से रांची के लिए रवाना हो गए हैं। वह गाड़ियों के काफिले के साथ रांची पहुंचेगे, जहां वे औपचारिक रूप से JMM की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उमाकांत रजक ने आज ही सुबह आजसू पार्टी के उपाध्यक्ष पद और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

उमाकांत रजक के JMM में शामिल होने के बाद उन्हें चंदनकियारी से आगामी चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रत्याशी बनाया जा सकता है। उनकी इस राजनीतिक कदम से चंदनकियारी की राजनीति में नए समीकरण बनते दिख रहे हैं।