- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
spot_img
HomeNEWSBOKAROदिनदहाड़े चेन स्नैचिंग से दहला शहर, सदर अस्पताल की काउंसलर बनी शिकार

दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग से दहला शहर, सदर अस्पताल की काउंसलर बनी शिकार

spot_img

बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला की सोने की चेन झपटी, घटना CCTV में कैद

बोकारो: शहर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। सदर अस्पताल में एचआईवी विभाग की काउंसलर नीरा सिंह दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की शिकार हो गईं। घटना सेक्टर 3डी में उस वक्त हुई जब वे मंदिर में पूजा कर अपने घर लौट रही थीं। बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला की सोने की चेन झपट कर फरार हो गए।

घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू कर दी है।


अपराधियों की पहचान में जुटी पुलिस

सिटी थाना के दरोगा पिंटू महथा ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है और छापेमारी जारी है।

पीड़िता नीरा सिंह ने बताया कि उन्हें पहले से शक था कि कुछ लोग उनका पीछा कर रहे हैं। घटना के समय बाइक पर दो युवक थे, लेकिन उनके अन्य साथी भी क्षेत्र के विभिन्न कोनों में खड़े थे, जिसे स्थानीय लोगों ने भी देखा।


इलाके में दहशत और आक्रोश

चेन स्नैचिंग की घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश दोनों फैल गया है। स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराज हैं।

महिला ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


पुलिस का बयान:

“हम CCTV फुटेज के आधार पर तेजी से जांच कर रहे हैं। अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।” — दरोगा पिंटू महथा

spot_img
Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
City Hulchul News के बोकारो संवाददाता। जनहित, अपराध और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग में सक्रिय।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments