HomeNEWSBOKAROबोकारो के वरिष्ठ व्यवसायी ज्ञानचंद शर्मा का निधन, व्यापारिक जगत में शोक...

बोकारो के वरिष्ठ व्यवसायी ज्ञानचंद शर्मा का निधन, व्यापारिक जगत में शोक की लहर

हिंदुस्तान सप्लायर्स के संस्थापक एवं चैंबर के सक्रिय सदस्य थे ज्ञानचंद शर्मा, आज होगा अंतिम संस्कार

बोकारो | बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सक्रिय सदस्य एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री ज्ञानचंद शर्मा का कोलकाता में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही बोकारो के व्यापारिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार आज बोकारो में किया जाएगा।

हिंदुस्तान सप्लायर्स को दिलाई अलग पहचान

स्वर्गीय ज्ञानचंद शर्मा शहर के प्रसिद्ध व्यावसायिक प्रतिष्ठान हिंदुस्तान सप्लायर्स के संस्थापक थे। उन्होंने ईमानदारी, गुणवत्ता और व्यवसायिक नैतिकता के बल पर अपने संस्थान को शहर में एक अलग पहचान दिलाई। व्यापार के साथ-साथ वे सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे।

सामाजिक कार्यों में भी निभाई अहम भूमिका

ज्ञानचंद शर्मा श्री राजस्थानी ब्राह्मण सभा ट्रस्ट सहित कई सामाजिक संगठनों से जुड़े रहे। अपने सरल, सौम्य और मिलनसार स्वभाव के कारण वे समाज के हर वर्ग में सम्मानित और लोकप्रिय थे।

परिवार में छोड़ गए तीन पुत्र

वे अपने पीछे तीन पुत्र रविंदर, चितरंजन और रोहित दघिच सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन को बोकारो के व्यापारिक एवं सामाजिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

चैंबर पदाधिकारियों ने जताया गहरा शोक

बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मनोज चौधरी सहित संजय बैद, नरेंद्र सिंह, पियुष जैन, ओम प्रकाश बाजोरिया, राजकुमार जायसवाल, शैलेंद्र जायसवाल, अंकित जैन, सिद्धार्थ चोरड़िया, अनूप भालोटिया, सुभाष जैन, कुमार अमरदीप और बिनय सिंह समेत कई पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

City Hulchul Official
City Hulchul Officialhttp://cityhulchul.in
City Hulchul Official is a digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and reliable news from Bokaro, Jharkhand, and across India. Covering local news, politics, crime, education, business, sports, and public issues, City Hulchul aims to keep readers informed with factual and unbiased reporting.
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments