HomeNEWSBOKAROफरार वारंटियों की तलाश में पुलिस का अभियान, ग्रामीणों को अंधविश्वास के...

फरार वारंटियों की तलाश में पुलिस का अभियान, ग्रामीणों को अंधविश्वास के खिलाफ किया जागरूक

जागेश्वर बिहार थाना पुलिस ने कई गांवों में चलाया विशेष अभियान, बच्चों के बीच बांटी चॉकलेट और बिस्किट

बोकारो: जागेश्वर बिहार थाना पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती इलाकों में विशेष अभियान चलाकर फरार वारंटियों का सत्यापन किया और ग्रामीणों को अंधविश्वास के खिलाफ जागरूक किया।

पुलिस टीम ने लालगढ़, कारोपानी, गायछंदवा, मोड़ा, हल्वे और असनापानी (गोमिया) क्षेत्रों में भ्रमण कर आवश्यक कार्रवाई की। अभियान के दौरान ग्रामीणों को ओझा-गुनी, डायन-बिसाही जैसी कुरीतियों से दूर रहने की अपील की गई।

किसी भी समस्या पर तुरंत डायल 112 पर करें संपर्क

पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कि किसी भी आपात स्थिति या समस्या की सूचना तुरंत डायल 112 पर दें, ताकि पुलिस त्वरित कार्रवाई कर सके।

अभियान के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से बच्चों के बीच बिस्किट और चॉकलेट भी वितरित किए गए।

यह भी पढ़े : बोकारो में चाय पी रहे युवक को मारी गोली, भूट्टू सिंह पर फायरिंग का आरोप

अभियान में शामिल रहे कई पुलिस अधिकारी

इस अभियान में जागेश्वर बिहार थाना प्रभारी प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल रही। टीम में पु0अ0नि0 धर्मेंद्र सिंह सरदार, पु0अ0नि0 सुरेश पाहन, स0अ0नि0 विशाल कुमार, स0अ0नि0 परवेज अशरफ एवं JAP-04 (H कंपनी) के जवान शामिल थे।

पुलिस ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि सामाजिक कुरीतियों को खत्म किया जा सके और कानून व्यवस्था मजबूत हो।

City Hulchul Official
City Hulchul Officialhttp://cityhulchul.in
City Hulchul Official is a digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and reliable news from Bokaro, Jharkhand, and across India. Covering local news, politics, crime, education, business, sports, and public issues, City Hulchul aims to keep readers informed with factual and unbiased reporting.
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments