1 मई 2026 से प्रभावी नियुक्ति, कंपनी के विस्तार और रणनीति में निभाएंगे अहम भूमिका
रांची/बोकारो: वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड में एक बड़ा नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। श्री रवीश शर्मा को 1 मई 2026 से कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और पूर्णकालिक निदेशक (Whole-Time Director) नियुक्त किया गया है।
इससे पहले रवीश शर्मा कंपनी में डिप्टी CEO के पद पर कार्यरत थे और उन्होंने कंपनी के संचालन तथा रणनीतिक पहलों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मेटल्स एवं माइनिंग क्षेत्र में 21 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, रवीश शर्मा वेदांता समूह के भीतर एक मजबूत नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरे हैं। उनके अनुभव ने कंपनी की कार्यकुशलता और विकास को नई मजबूती दी है।
डिमर्जर के बाद वेदांता स्टील एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है। ऐसे में CEO के रूप में रवीश शर्मा की नियुक्ति कंपनी के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उनके नेतृत्व में संचालन, क्षमता विस्तार और व्यवसायिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड देश की अग्रणी स्टील कंपनियों में शामिल है, जो उच्च गुणवत्ता वाले स्टील उत्पादन और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्ध है।







