Home NEWS KOLKATA कोल इंडिया मुख्यालय में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने रखी कोयलांचल की...

कोल इंडिया मुख्यालय में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने रखी कोयलांचल की समस्याएं

0
कोल इंडिया मुख्यालय में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने रखी कोयलांचल की समस्याएं

कोल इंडिया मुख्यालय में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने रखी कोयलांचल की समस्याएं

कोलकाता। धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने बुधवार को कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन पी एम प्रसाद से कोलकाता स्थित मुख्यालय में मुलाकात की। इस मुलाकात का उद्देश्य कोयलांचल की ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाना था।

बैठक में विस्थापन, रोजगार, प्रदूषण, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे अहम मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा हुई। सांसद महोदय ने बीसीसीएल से प्रभावित परिवारों के लिए स्थायी पुनर्वास और उनके आश्रितों को नौकरी देने की पुरज़ोर मांग की। प्रदूषण के मुद्दे पर उन्होंने पर्यावरणीय क्षति को लेकर गहरी चिंता जताई और ठोस समाधान की आवश्यकता बताई।

स्वास्थ्य क्षेत्र में सेंट्रल हॉस्पिटल को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बदलने और मेडिकल अनफिट कर्मचारियों के लिए सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की गई। शिक्षा को लेकर सांसद ने DAV स्कूलों की संख्या बढ़ाने और नए शिक्षण संस्थानों की स्थापना पर बल दिया।

सांसद महोदय ने यह भी कहा कि आउटसोर्सिंग में काम कर रहे मजदूरों को समान वेतन और सुविधाएं मिलनी चाहिए तथा उनके लिए साफ-सफाई और आवासीय रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए।

बैठक के बाद श्री ढुल्लू महतो ने कहा, “यह लड़ाई की शुरुआत है। कोयलांचल की जनता के अधिकारों के लिए हमारी लड़ाई लगातार जारी रहेगी।” चेयरमैन श्री पीएम प्रसाद ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version