Home NEWS BOKARO ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों पर भारतीय सेना की कड़ी कार्रवाई, राष्ट्रीय...

ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों पर भारतीय सेना की कड़ी कार्रवाई, राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट ने किया धन्यवाद प्रदर्शन

0
ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों पर भारतीय सेना की कड़ी कार्रवाई, राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट ने किया धन्यवाद प्रदर्शन

ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों पर भारतीय सेना की कड़ी कार्रवाई, राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट ने किया धन्यवाद प्रदर्शन

बोकारो। पहल्गाम हमले के बाद भारतीय सेना ने करारा जवाब देते हुए “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इस ऐतिहासिक कार्रवाई के उपलक्ष्य में मंगलवार को राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट द्वारा सेक्टर 4, बैंक ऑफ इंडिया के पास प्रदर्शन कर भारतीय सेना व सरकार को धन्यवाद दिया गया।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सह-संयोजक कौशल किशोर राय ने कहा, “धर्म पूछकर मारा है, अब धर्म पूछकर मारेंगे”, जैसे उद्घोषों से माहौल गूंज उठा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को विशेष धन्यवाद देते हुए पाकिस्तान के आतंकी तंत्र को जड़ से समाप्त करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा हिंदुओं को लक्षित कर मारा जाना मानवता के खिलाफ अपराध है। कश्मीर में हुए नरसंहार को लेकर जनाक्रोश अभी शांत नहीं हुआ है। ऐसे में सेना द्वारा की गई यह कार्रवाई राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

कार्यक्रम में सुरेंद्र सिन्हा, साध्वी झा, विक्रम महतो, विनोद महतो सहित अनेक नगरवासी उपस्थित रहे और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ सेना को सम्मान अर्पित किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version