Home NEWS BOKARO बोकारो: डीएमओ की छापेमारी में 17 टन अवैध कोयला बरामद, FIR दर्ज

बोकारो: डीएमओ की छापेमारी में 17 टन अवैध कोयला बरामद, FIR दर्ज

0
बोकारो: डीएमओ की छापेमारी में 17 टन अवैध कोयला बरामद, FIR दर्ज

बोकारो: डीएमओ की छापेमारी में 17 टन अवैध कोयला बरामद, FIR दर्ज

बोकारो। उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर बुधवार, 07 मई 2025 को जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ)  रवि कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए चास (मु०) थाना अंतर्गत कुमरी गांव में छापेमारी की गई।

टीम में खान निरीक्षक श्री सीताराम टुडू और चास थाना प्रभारी शामिल थे। संयुक्त अभियान के दौरान मौके से करीब 17 टन अवैध कोयला बरामद किया गया।

स्थानीय जांच में यह खुलासा हुआ कि कोयले का अवैध भंडारण ग्राम कुमरी, पोस्ट पुपुनकी, थाना चास (मु०) निवासी विक्रम दत्ता (पिता रोहित दत्ता) और गोपाल दत्ता (पिता गदाधर दत्ता) द्वारा किया जा रहा था।

खनन विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध कोयले को जब्त कर लिया और संबंधित दोनों आरोपियों के खिलाफ चास (मु०) थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

डीएमओ रवि कुमार सिंह ने कहा कि खनिज संसाधनों की अवैध तस्करी रोकने के लिए जिले में लगातार निगरानी की जा रही है और इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है और जिले में खनिज नियमों के पालन को लेकर सख्ती बरती जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version