Home NEWS BOKARO बोकारो: छेड़छाड़ के आरोप में युवक की पिटाई से मौत

बोकारो: छेड़छाड़ के आरोप में युवक की पिटाई से मौत

0
बोकारो: छेड़छाड़ के आरोप में युवक की पिटाई से मौत

बोकारो: छेड़छाड़ के आरोप में युवक की पिटाई से मौत

बोकारो, 10 मई 2025 – बोकारो जिले के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक मुस्लिम युवक की ग्रामीणों द्वारा पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। युवक पर आरोप था कि उसने एक आदिवासी युवती से छेड़खानी की।

जानकारी के अनुसार, पेक गांव निवासी अब्दुल कलाम, जो पेशे से सेंट्रिंग मजदूर था, एक घर में काम करने के बाद कुछ सामान लेने दोबारा लौटा। उसी घर में एक आदिवासी युवती रहती थी। युवती के स्वजनों को उसके व्यवहार पर संदेह हुआ और उन्होंने गांववालों को सूचित किया। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और जमकर पिटाई की। पिटाई के वीडियो भी सामने आए हैं।

VIDEO….

गंभीर अवस्था में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद शांति बहाल हुई। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति बनी है।

सवाल यह उठता है कि क्या कानून से ऊपर भीड़ का न्याय हो सकता है? प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version