Home NEWS BOKARO रॉयल पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मातृत्व दिवस, बच्चों...

रॉयल पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मातृत्व दिवस, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

0
रॉयल पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मातृत्व दिवस, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

रॉयल पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मातृत्व दिवस, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

बोकारो, 10 मई 2025: रॉयल पब्लिक स्कूल में आज मातृत्व दिवस बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी मां के प्रति प्रेम और सम्मान प्रकट किया।

कक्षा 2 के छात्रों ने मातृभाव पर सुंदर कविता प्रस्तुत की, वहीं कक्षा 2 के निखिल ने “मां” पर स्लोगन पेश किया। कक्षा 4 के छात्र शिशिर ने प्रभावशाली भाषण देकर सभी को भावविभोर कर दिया। कक्षा 3 के छात्रों आरुषि, अनुराधा, स्मृति, आर्या, युवराज, गणेश, अनमोल, अवि और काजल ने एक नाटक के माध्यम से मां के बलिदान और प्रेम को दर्शाया।

कक्षा 4 के छात्रों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य ने दर्शकों का दिल जीत लिया। सभी कक्षाओं के बच्चों ने अपनी-अपनी मां के लिए ग्रीटिंग कार्ड भी बनाए।

प्रधानाचार्य श्रीमती रूपम गुप्ता ने मां की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा, “मां ही बच्चे की प्रथम गुरु होती है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।”
यह कार्यक्रम होप हाउस द्वारा संयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version