Home NEWS BOKARO आदिवासियों की जमीन पर अवैध कब्जा, विरोध करने पर मारपीट

आदिवासियों की जमीन पर अवैध कब्जा, विरोध करने पर मारपीट

0
आदिवासियों की जमीन पर अवैध कब्जा, विरोध करने पर मारपीट

आदिवासियों की जमीन पर अवैध कब्जा, विरोध करने पर मारपीट

बोकारो, 10 मई 2025 – झारखंड में आदिवासी समाज एक बार फिर जमीन और सुरक्षा के सवाल पर खड़ा हो गया है। गोमिया प्रखंड के लालपनिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत आइयर गांव में आदिवासी परिवारों की पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने और विरोध करने पर महिलाओं से मारपीट का मामला सामने आया है।

पीड़ित रमाकांत सोरेन और बुधन शरण का आरोप है कि युनुस अंसारी समेत अन्य मुस्लिम परिवार उनकी खतियानी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। विरोध करने पर महिलाओं और बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। घटना का वीडियो भी पीड़ितों ने एससी/एसटी थाना सेक्टर-4 में सबूत के तौर पर सौंपा है।

VIDEO….

महिलाओं के हाथ तोड़े गए, बच्चों को पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। रमाकांत ने बताया कि 2021 से जमीन पर कब्जे की कोशिश हो रही है, लेकिन प्रशासन से कोई सहायता नहीं मिली। लालपनिया ओपी में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे मजबूरन पीड़ितों को एससी/एसटी थाने का रुख करना पड़ा।

अब पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन, पुलिस और मुख्यमंत्री से न्याय की मांग की है। यह मामला राज्य में आदिवासी अधिकारों की सुरक्षा और प्रशासन की निष्क्रियता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version