झारखंड की युवा शक्ति ने दिखाया पर्यावरण के प्रति समर्पण, बोकारो, धनबाद, रामगढ़ और रांची में रोपे सैकड़ों पौधे।
बोकारो : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “यूथ्स ऑफ़ झारखंड” द्वारा चार जिलों—बोकारो, धनबाद, रामगढ़ और रांची—में एक विशाल वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस मुहिम के अंतर्गत लगभग 300 पौधे रोपे गए, जिसमें करंज, नीम, गुलमोहर, साल, जामुन, आम, काजू, महगुणी और मालाबार नीम जैसी पर्यावरणीय व औषधीय महत्व की प्रजातियाँ शामिल रहीं।
🌿 विशेष आकर्षण – कल्पतरु का पौधा
इस अभियान की खास बात रही “कल्पतरु का पौधा”, जिसे औषधीय गुणों और पर्यावरणीय लाभों के कारण कार्यक्रम का केंद्रबिंदु बनाया गया।
🔰 नेतृत्व और संयोजन
-
बोकारो (सतनपुर क्षेत्र): अमृत सिंह एवं शंकर त्रिपाठी
-
धनबाद (भुई फोड़ मंदिर, कोयलानगर, चिटाही धाम): साकेत श्रीवास्तव
-
रामगढ़: अखिलेश महतो और नीतीश डांगी
-
रांची: बबलू कुमार महतो
संस्थापक पीयूष चौधरी और विशाल गौतम की विशेष उपस्थिति ने युवाओं को “झारखंड फर्स्ट” का संकल्प दिलाया। धनबाद में प्रशांत राज की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।
🤝 सहयोगकर्ता और सहभागिता
बोकारो से:
उदय कुमार सिंह, योगो पुर्ती (वरिष्ठ पत्रकार), आनंद मोहन सिंह, संजय कुमार, अभिजीत बिट्टू, विपुल राठौड़, हिमांशु कुमार, राजेश कुमार, मुकेश सिंह और सतनपुर मध्यविद्यालय के सैकड़ों छात्र।
धनबाद से:
शुभम बैनर्जी, रूपेश पासवान, आकाश सिंह, सुशील सराफ, सुशांत कुमार, कुलदीप कुमार, अश्वनी कुमार, मयंक देव, अपूर्वा कुमार।
रामगढ़ से:
विकाश महतो, श्याम महतो।
रांची से:
बबलू महतो, योगेश महतो, शिवम भूमिहार, शशि रंजन, अनुष्का सिन्हा, प्रीति यादव।
🌍 झारखंड की युवा शक्ति का प्रतीक
यह वृक्षारोपण अभियान युवा शक्ति की पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता, सामाजिक जिम्मेदारी और समर्पण का प्रतीक है। यह पहल आने वाले समय में हर जिले में वृक्षों की हरियाली और स्वच्छ वातावरण की नींव बनेगी।
