🌱 विश्व पर्यावरण दिवस पर बोकारो में ‘पेड़ लगाओ – जीवन बचाओ’ अभियान, DFO रजनीश कुमार ने किया नीम का पौधारोपण
बोकारो: 05 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बोकारो के पर्यावरण-मित्र चौक पर स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान द्वारा ‘पेड़ लगाओ – जीवन बचाओ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान के महासचिव शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’ ने किया।
मुख्य अतिथि DFO बोकारो रजनीश कुमार ने नीम का पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और संस्थान के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा, “पेड़ों से ही जीवन संभव है, इसलिए हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए।”
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बोकारो स्टील सिटी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. एस. के. शर्मा ने कहा कि पेड़ हमारे सबसे सच्चे मित्र हैं, जो बिना कुछ मांगे जीवनदायिनी सेवाएं देते हैं।
महासचिव मुकुल ने अपने संबोधन में बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “हमें न केवल अधिक पेड़ लगाने चाहिए, बल्कि लगे हुए पेड़ों की रक्षा भी करनी चाहिए।”
इस विशेष मौके पर संस्थान के पर्यावरण प्रकोष्ठ संयोजक मृणाल कांत चौबे का जन्मदिन भी वृक्षारोपण कर मनाया गया। उन्होंने कहा, “प्रकृति की सेवा के लिए ही मेरा जन्म संभवतः इस दिन हुआ है।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार पांडेय ने की, संचालन वीरेंद्र चौबे ने किया और धन्यवाद ज्ञापन रघुवर प्रसाद ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख पर्यावरण प्रहरी:
सुरेन्द्र कुमार पांडेय, रघुवर प्रसाद, शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’, वैद्य गणेश साव, लक्ष्मण शर्मा, वीरेंद्र चौबे, प्रो. गणेश सिंह, नीरज सिंहा, विजय गुप्ता, मृणाल चौबे, दिवाकर दुबे, ललित कुमार, अक्षय दुबे, बीरेंद्र मिश्र, निरंजन बरनवाल, उमेश शर्मा, यू.सी. दुबे, अर्जुन पांडेय, अनुराग मिश्र, श्रवण झा, गुड्डू पांडेय, आर.एल. द्विवेदी, मिथिलेश ठाकुर सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी।
