HomeNEWSBOKAROविश्व पर्यावरण दिवस पर बोकारो का हरित संकल्प, 15 लाख पौधे लगाने...

विश्व पर्यावरण दिवस पर बोकारो का हरित संकल्प, 15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

डीसी, एसपी और आरसीसीएफ ने किया पौधरोपण, “ग्रीन बोकारो- क्लीन बोकारो” अभियान को जन आंदोलन बनाने की अपील

बोकारो | 05 जून 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बोकारो जिले में व्यापक पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई। नमामि गंगे योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में आरसीसीएफ बोकारो प्रक्षेत्र आर.टी. पांडियन, उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने सेक्टर-12 पुलिस लाइन, उकरीद स्थित झारखंड गृह रक्षा वाहिनी कैंप तथा जिला परिषद कार्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

“जल, जंगल और जमीन से जुड़ी है झारखंड की पहचान”

उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक आयोजन नहीं बल्कि प्रकृति और मानव जीवन के संतुलन को बनाए रखने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि झारखंड की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक चेतना में पर्यावरण संरक्षण गहराई से समाहित है। पर्यावरण से दूरी बनाना अपनी पहचान और विरासत से दूर होने जैसा है।

पौधे लगाना ही नहीं, उन्हें वृक्ष बनाना भी जरूरी

डीसी ने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल और संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। जलवायु परिवर्तन और बढ़ते वैश्विक तापमान को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

डेढ़ माह में 10 से 15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

जिले में “ग्रीन बोकारो, क्लीन बोकारो – ग्रीन झारखंड” अभियान के तहत आगामी डेढ़ माह के भीतर 10 से 15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रशासन ने इसे जन आंदोलन का स्वरूप देने की अपील की है।

सभी थाना परिसरों में होगा पौधरोपण

पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने बताया कि जिले के सभी थाना, पुलिस केंद्र और कार्यालय परिसरों में पौधरोपण की तैयारी पूरी कर ली गई है। अगले एक सप्ताह के भीतर चिन्हित स्थलों पर पौधे लगाए जाएंगे ताकि मानसून के दौरान उनका बेहतर विकास हो सके।

कार्यक्रम में डीडीसी शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता सुनील चन्द्र, एसडीओ प्रांजल ढांडा, डीएसपी पवन कुमार, होमगार्ड कमांडेंट किरण कुमारी सहित कई अधिकारियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
City Hulchul News के बोकारो संवाददाता। जनहित, अपराध और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग में सक्रिय।
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments