Home NEWS BOKARO बोकारो जनता दरबार में 53 मामलों की सुनवाई, DC अजय नाथ झा...

बोकारो जनता दरबार में 53 मामलों की सुनवाई, DC अजय नाथ झा ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

0

बोकारो समाहरणालय में आयोजित “हम आपको सुनते हैं” कार्यक्रम के तहत जनता दरबार में उपायुक्त अजय नाथ झा ने आम जनता की समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 53 से अधिक आवेदनों पर क्रमवार संज्ञान लिया गया।

उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों की अविलंब जांच कर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। जनता दरबार में शिक्षा, भूमि अतिक्रमण, राजस्व विवाद, आपूर्ति और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कई मामले सामने आए।

कार्यक्रम में जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. सफीक आलम, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुचिता किरण भगत और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version