HomeCRIMEतुपुदाना ओपी पुलिस ने 1.7 किलो गाढ़ा अफीम के साथ युवक को...

तुपुदाना ओपी पुलिस ने 1.7 किलो गाढ़ा अफीम के साथ युवक को किया गिरफ्तार

तुपुदाना ओपी पुलिस ने 1.7 किलो गाढ़ा अफीम के साथ युवक को किया गिरफ्तार

रांची: तुपुदाना ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डुंडीगढ़ा बाजार से एक युवक को 1.7 किलोग्राम अवैध गाढ़ा अफीम के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम सुरज केरकेट्टा (27 वर्ष), पिता मुचीराय केरकेट्टा, निवासी कुरकुटिया, थाना एवं जिला खूँटी बताया गया है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

दिनांक 06.09.2025 को सुबह करीब 11:00 बजे पुलिस को जानकारी मिली कि डुंडीगढ़ा क्षेत्र में एक व्यक्ति अफीम की अवैध खरीद-बिक्री करने वाला है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस उपाधीक्षक हटिया, श्री प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में तुपुदाना ओपी प्रभारी पु०अ०नि० दुलाल कुमार महतो और सशस्त्र बल की टीम मौके पर पहुंची।

बाजार से हुई गिरफ्तारी

डुंडीगढ़ा बाजार के पास गुलाबी फूल छाप झोला लिए एक युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान झोले से प्लास्टिक में पैक 1.7 किलोग्राम गाढ़ा अफीम बरामद हुआ।

जब्त सामान का विवरण

  • 1.7 किलोग्राम अवैध गाढ़ा अफीम

गिरफ्तार अभियुक्त की जानकारी

  • नाम: सुरज केरकेट्टा

  • उम्र: 27 वर्ष

  • पिता का नाम: मुचीराय केरकेट्टा

  • पता: कुरकुटिया, थाना एवं जिला खूँटी

छापामारी दल के अधिकारी एवं जवान

  1. प्रमोद कुमार मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक, हटिया, राँची

  2. पु०अ०नि० दुलाल कुमार महतो, प्रभारी तुपुदाना ओपी

  3. पु०अ०नि० राकेश कुमार, तुपुदाना ओपी

  4. आ०/2327 जामिन सिंह मुण्डा

  5. आ०/2052 जॉन कन्डुलना

  6. आ०/3874 साकेत शास्वत

  7. ल०चा०आ०/1097 मनकु यादव

पुलिस ने अफीम को विधिवत जब्त करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments