- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
spot_img
HomeNEWSKOLKATAशिक्षक भर्ती घोटाले में TMC विधायक जीवन कृष्ण साहा गिरफ्तार, दीवार कूदकर...

शिक्षक भर्ती घोटाले में TMC विधायक जीवन कृष्ण साहा गिरफ्तार, दीवार कूदकर भागने की कोशिश में ED ने खेत से दबोचा

spot_img

खेत से दौड़ाकर पकड़े गए विधायक

पश्चिम बंगाल के चर्चित शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक जीवन कृष्ण साहा को गिरफ्तार कर लिया।
ईडी की टीम जब मुर्शिदाबाद जिले के बुरवान स्थित उनके घर छापेमारी करने पहुंची, तो साहा ने दीवार कूदकर भागने की कोशिश की। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें पास के खेत से दौड़ाकर पकड़ा गया। उस वक्त उनके कपड़े और शरीर पर मिट्टी लगी हुई थी।


सबूत नष्ट करने की कोशिश

ईडी के मुताबिक, रेड के दौरान साहा ने सबूत नष्ट करने की कोशिश की और अपना मोबाइल फोन तालाब में फेंक दिया। हालांकि, ईडी ने तालाब से उनके दोनों फोन बरामद कर लिए, जिन्हें अब फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।


कई ठिकानों पर छापेमारी

फिलहाल ईडी की टीम मुर्शिदाबाद में साहा के आवास के अलावा, रघुनाथगंज में उनके ससुराल और बिरभूम जिले में उनके निजी सहायक के घर पर भी छापेमारी कर रही है। साहा को पूछताछ के बाद कोलकाता ले जाकर ईडी कोर्ट में पेश किया जाएगा।


पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी

इससे पहले भी अप्रैल 2023 में सीबीआई ने टीएमसी विधायक साहा को इसी मामले में कथित अनियमितताओं के आरोप में गिरफ्तार किया था। बाद में मई 2023 में उन्हें जमानत मिल गई थी।
इस घोटाले में ईडी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है, जबकि सीबीआई आपराधिक कनेक्शन की जांच कर रही है।

spot_img
Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
City Hulchul News के बोकारो संवाददाता। जनहित, अपराध और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग में सक्रिय।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img