HomeBIHARतेज प्रताप यादव ने नई पार्टी बनाने की अटकलों को बताया अफवाह,...

तेज प्रताप यादव ने नई पार्टी बनाने की अटकलों को बताया अफवाह, ‘जयचंद’ पर किया हमला

अफवाहें फैलाने वालों से सावधान: तेज प्रताप यादव ने नई पार्टी की खबरों को किया खारिज

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से निष्कासन के बाद बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने नई राजनीतिक पार्टी बनाए जाने की खबरों को भ्रामक और अफवाह करार दिया है। तेज प्रताप ने गुरुवार की रात को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर कहा कि,

“अब तो हद हो गई, इस ‘जयचंद’ ने तो ये अफवाह भी उड़ा दी है कि मैं कोई नई राजनीतिक पार्टी बना रहा हूं।”

उन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के साथ पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए पार्टी और जनता से जुड़ाव जताया, साथ ही साफ किया कि राजद से नाता तोड़ा नहीं है।

सोशल मीडिया पर ‘जयचंद’ पर सीधा हमला

तेज प्रताप यादव ने बिना किसी का नाम लिए आरजेडी के भीतर किसी ‘जयचंद’ पर भी निशाना साधा, जो उनके अनुसार जानबूझकर ऐसी अफवाहें फैला रहा है।
अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा,

“बिहार की जनता से फिर से यही अपील करूंगा कि ऐसी किसी भी भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें। जय हिंद, जय बिहार, जय राजद।”

अफवाह की वजह बना था वायरल वीडियो

पिछले सप्ताह तेज प्रताप यादव ने अपने नए ऑफिस में बैठते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इसी वीडियो को लेकर कई मीडिया संस्थानों ने दावा किया था कि तेज प्रताप अब अपनी नई पार्टी बना सकते हैं। लेकिन उन्होंने अब स्पष्ट कर दिया कि ऐसा कोई इरादा नहीं है।

पारिवारिक विवाद से भी थे चर्चा में

हाल ही में तेज प्रताप यादव तब भी सुर्खियों में आए थे जब उनके सोशल मीडिया अकाउंट से एक लड़की अनुष्का यादव के साथ तस्वीर पोस्ट की गई थी। पोस्ट में लिखा था कि वे दोनों 12 साल से रिलेशन में हैं। बाद में उन्होंने यह कहते हुए पोस्ट डिलीट कर दिया कि अकाउंट हैक हुआ था। हालांकि, इसके बाद कई और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया, और पारिवारिक रूप से भी बेदखल करने की घोषणा की गई।

तेज प्रताप बोले: “राजनीति मेरे खिलाफ रची गई”

निष्कासन के बाद तेज प्रताप लगातार यह आरोप लगाते रहे हैं कि पार्टी के भीतर कुछ लोग उनके खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को ‘जयचंद’ करार देते हुए कहा कि वे राजनीति को बदनाम करने का काम कर रहे हैं।


📌 बिहार की राजनीति की हर खबर के लिए जुड़े रहें City Hulchul News के साथ।
📲 हमें Facebook, YouTube, Instagram पर Like और Follow करें।

City Hulchul Official
City Hulchul Officialhttp://cityhulchul.in
City Hulchul Official is a digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and reliable news from Bokaro, Jharkhand, and across India. Covering local news, politics, crime, education, business, sports, and public issues, City Hulchul aims to keep readers informed with factual and unbiased reporting.
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments