HomeNEWSBOKAROबोकारो में 45 सहायक आचार्य को मिला नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री ने रांची...

बोकारो में 45 सहायक आचार्य को मिला नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री ने रांची में किया वितरण

बोकारो में 45 सहायक आचार्य को नियुक्ति पत्र

रांची/बोकारो: झारखंड सरकार ने आज विज्ञान और गणित विषय के सहायक आचार्य को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

बोकारो समाहरणालय सभागार में आयोजित समारोह में बोकारो डीसी अजय नाथ झा एवं अन्य अधिकारियों ने जिले के सफल 45 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र दिया। जिले से कुल 51 सहायक आचार्य चयनित हुए थे, जिनमें से 4 को मुख्यमंत्री ने रांची में नियुक्ति पत्र दिया। शेष 45 को बोकारो में नियुक्ति पत्र मिला, जबकि एक सहायक आचार्य अनुपस्थित रहे।

शिक्षकों की कमी दूर होगी

बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि सहायक आचार्य की नियुक्ति से जिले में शिक्षकों की कमी काफी हद तक दूर होगी। साथ ही राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहल सरकार की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगी और युवाओं के लिए आशा की नई किरण बनेगी।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments