Home NEWS BOKARO रोटरी क्लब चास ने सहयोग विलेज के बच्चों के साथ मनाया परीक्षित...

रोटरी क्लब चास ने सहयोग विलेज के बच्चों के साथ मनाया परीक्षित चोपड़ा का जन्मदिन

0

बेसहारा बच्चों के बीच केक काटकर बांटी खुशियां, समाज में सकारात्मक संदेश देने की पहल

बोकारो : रोटरी क्लब चास के सदस्यों ने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए सहयोग विलेज के बेसहारा बच्चों के साथ परीक्षित चोपड़ा का जन्मदिन मनाया। इस आयोजन ने न केवल बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाई बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी प्रसारित किया।

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष डिंपल कौर ने कहा, “हमने प्रयास किया कि इन बच्चों को यह अहसास हो कि वे भी समाज की मुख्यधारा का हिस्सा हैं।”
कार्यक्रम की संयोजक रो. ललिता चोपड़ा ने बताया कि जब कोई खास दिन वंचित वर्ग के साथ मनाया जाता है, तो उसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है।

समारोह में रोटरी क्लब चास के सदस्यों ने पालक गृह के बच्चों के साथ केक काटा, और बिस्कुट, चॉकलेट सहित अन्य उपहार भी वितरित किए। इस आयोजन से बच्चों ने उत्साह और आनंद की अनुभूति की।

क्लब के पूर्व अध्यक्ष बिनोद चोपड़ा ने इसे समाज को जागरूक करने वाला प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।

सचिव श्वेता रस्तोगी ने कहा, “इन बच्चों के साथ भोजन कर उन्हें परिवार जैसा माहौल देने का प्रयास किया गया है। रोटरी क्लब भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक आयोजन करता रहेगा।”

इस मौके पर संजय बैद, पूजा बैद, नरेंद्र सिंह, डॉ. परिंदा सिंह, संजय रस्तोगी, हरबंस सिंह, शैल रस्तोगी, आनंद अग्रवाल, अंकित चोपड़ा सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।


इस पहल ने दिखाया कि थोड़ी सी संवेदनशीलता और सहभागिता से भी समाज में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version