Home NEWS BOKARO छात्रों का विरोध: अंगीभूत महाविद्यालय में 12वीं की पढ़ाई बंद किए जाने...

छात्रों का विरोध: अंगीभूत महाविद्यालय में 12वीं की पढ़ाई बंद किए जाने के खिलाफ उभरा आक्रोश

0

राज्यपाल के आदेश पर बंद हुई 12वीं की पढ़ाई, छात्रों का डीसी ऑफिस पर विरोध प्रदर्शन

बोकारो: चास कॉलेज चास (अंगीभूत महाविद्यालय) में 12वीं की पढ़ाई राज्यपाल के आदेश पर बंद किए जाने के खिलाफ छात्रों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। कॉलेज में 11वीं में दाखिला ले चुके छात्र-छात्राएं सोमवार को डीसी ऑफिस पहुंचे और मांग की कि बंद की गई पढ़ाई को तत्काल फिर से शुरू किया जाए।

छात्रों ने बताया कि उन्होंने महाविद्यालय में 11वीं की पढ़ाई के लिए नामांकन लिया था, लेकिन अब कॉलेज प्रशासन द्वारा उन्हें किसी अन्य संस्थान में दाखिला लेने की बात कही जा रही है। इससे छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।

एक छात्रा ने कहा, “हमने उम्मीदों के साथ इस कॉलेज में दाखिला लिया था, लेकिन अब हमें दूसरी जगह जाने को कहा जा रहा है। यह हमारे भविष्य के साथ अन्याय है।”

डीसी बोकारो के शहर से बाहर होने के कारण छात्रों की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी, लेकिन उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगें प्रशासन तक पहुंचाई।

छात्र नेता युगदेव महथा ने कहा कि, “काफी संघर्ष के बाद अंगीभूत महाविद्यालय में 12वीं की पढ़ाई शुरू हुई थी, लेकिन अब एक बार फिर से राज्यपाल ने केंद्र सरकार के आदेश पर इसे बंद कर दिया है। यह फैसला छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

उन्होंने केंद्र सरकार पर छात्रों के भविष्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए इसे वापस लेने की मांग की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version