HomeNEWSBOKAROआरजीबीएस कर्मचारियों ने सीटू के नवनिर्वाचित महामंत्री आर.के. गोरांई का किया भव्य...

आरजीबीएस कर्मचारियों ने सीटू के नवनिर्वाचित महामंत्री आर.के. गोरांई का किया भव्य स्वागत

आरजीबीएस के कर्मचारियों ने किया सीटू महामंत्री का स्वागत

बोकारो : आरजीबीएस विभाग के कर्मचारियों ने सोमवार, 25 अगस्त को सीटू (CITU) बोकारो के नवनिर्वाचित महामंत्री आर.के. गोरांई का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कर्मचारियों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

कर्मचारियों और ठीका मजदूरों की उम्मीदें

अपने संबोधन में सीटू महामंत्री आर.के. गोरांई ने कहा कि बोकारो स्टील प्लांट में कर्मचारियों और ठीका मजदूरों से जुड़े कई अहम सवाल हैं, जिनके समाधान की उम्मीद सबको यूनियनों से रहती है। उन्होंने कहा –

“कर्मचारियों और ठीका मजदूरों ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ मुझे सीटू जैसी सेंट्रल यूनियन का प्रतिनिधि चुना है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।”

स्वागत कार्यक्रम में दिखा उत्साह

स्वागत समारोह के दौरान कर्मचारियों में गोरांई के प्रति गहरी आस्था और भरोसा झलक रहा था। कार्यक्रम में शामिल तमाम कर्मचारियों ने उनके नेतृत्व में मजदूरों की समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments