HomeCRIMEराँची पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, पाँच...

राँची पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, पाँच गिरफ्तार

राँची पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़

राँची: अनगड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम गेतलसुद निवासी तिरथनाथ महतो ने 08 जुलाई 2025 को एक लिखित आवेदन देकर बताया था कि उनके घर के सामने खड़ा जॉन डियर ट्रैक्टर (रजिस्ट्रेशन संख्या JH01DM 2098) को रात के अंधेरे में अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।


पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस ने तकनीकी शाखा व गुप्त सूचना के आधार पर 29 अगस्त 2025 को बोकारो जिले के महुआटाँड़ थाना क्षेत्र से मुख्य आरोपी आदित्य करमाली उर्फ बिलाई और होनी कुमार मुण्डा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया और चोरी में शामिल अन्य आरोपियों के नाम बताए।

इसके बाद छापामारी कर कबाड़ी दुकानदार हरेन्द्र साव (B.I.T मेसरा), बिनोद मुण्डा और बिजय सिंह खेरवार उर्फ बितन (दोनों पिठोरिया, राँची) को भी गिरफ्तार किया गया।


बरामदगी

पुलिस ने आरोपियों के बताए स्थान से चोरी गया जॉन डियर ट्रैक्टर (JH01DM-2098) ट्रॉली सहित, तथा 05 मोबाइल फोन बरामद किए।


गिरफ्तार अपराधियों की पहचान

  1. आदित्य करमाली उर्फ बिलाई (23), सा० धवैया, थाना महुआटाँड़, बोकारो

  2. होनी कुमार मुण्डा (32), सा० गोपो, थाना महुआटाँड़, बोकारो

  3. हरेन्द्र साव (35), सा० घाट महुआ, थाना बथना, जिला सितामढ़ी (बिहार)

  4. बिनोद मुण्डा उर्फ करीया (35), सा० कुम्हरिया, थाना पिठोरिया, राँची

  5. बिजय सिंह खेरवार उर्फ बितन (25), सा० मदनपुर, थाना पिठोरिया, राँची


मुख्य आरोपी का आपराधिक इतिहास

आदित्य करमाली उर्फ बिलाई पर पहले से ही महुआटाँड़, बरलंगा और गोला थाना क्षेत्रों में चोरी व रिसीविंग चोरी का सामान से जुड़े 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments