HomeCRIMEराँची पुलिस ने 8 घंटे में किया लुम्बा उरांव हत्याकांड का उद्भेदन,...

राँची पुलिस ने 8 घंटे में किया लुम्बा उरांव हत्याकांड का उद्भेदन, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

8 घंटे में किया लुम्बा उरांव हत्याकांड का उद्भेदन, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

राँची, 22 अगस्त 2025 – राँची पुलिस ने पिठौरिया थाना क्षेत्र में घटित लुम्बा उरांव हत्याकांड का खुलासा महज 8 घंटे के भीतर कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी गीता देवी और उसके प्रेमी इरफान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने अपने अवैध संबंधों में बाधक बन रहे लुम्बा उरांव की हत्या की साजिश रची थी।

अवैध संबंध से शुरू हुई साजिश

गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे पिछले आठ वर्षों से अवैध प्रेम-प्रसंग में थे। लुम्बा उरांव (मृतक) इसका विरोध करता था, जिसके चलते कई बार विवाद भी हुआ। गीता देवी पिछले डेढ़ साल से अपने पति को छोड़कर प्रेमी इरफान अंसारी के साथ रह रही थी और मृतक की हर गतिविधि पर नज़र रखने के लिए घर में सीसीटीवी कैमरा भी लगवाया था।

हत्या की पूरी वारदात

योजना के तहत 19 अगस्त को गीता देवी ने मृतक को फोन कर कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय गेट के पास बुलाया। 20 अगस्त को इरफान ने मृतक को शराब और अमूल कुल पेय पदार्थ में नींद की गोलियां मिलाकर पिलाई। अचेत अवस्था में लुम्बा उरांव की गर्दन दबाकर हत्या कर दी गई और शव को मौवनाजारा-सिमलबेड़ा मार्ग पर फेंक दिया गया।

बरामदगी

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त वाहन और अन्य सामग्रियाँ जब्त की हैं–

  • मारुति ओमनी कार संख्या JH01DA-4186

  • मोटरसाइकिल JH01CR-2403

  • शराब की बोतल और अमूल कुल के खाली पैकेट

  • नींद की गोली (Alprazolam) का खाली पत्ता

  • दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन

छापामारी दल

वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) अमर कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। टीम में पिठौरिया थाना प्रभारी अभय कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments