Home CRIME राँची पुलिस ने नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, पाँच गिरफ्तार

राँची पुलिस ने नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, पाँच गिरफ्तार

0

भारी मात्रा में नकली शराब, रैपर, केमिकल और गाड़ी जब्त

राँची: राजधानी राँची पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नकली विदेशी शराब बनाने के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पाँच अपराधियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध शराब, केमिकल, नकली रैपर और शराब बनाने का सामान जब्त किया है।

कार्रवाई कैसे हुई

22 अगस्त 2025 की रात करीब 8:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि अनगड़ा थाना क्षेत्र के राजाडेरा गांव में एक मकान में नकली शराब का निर्माण किया जा रहा है। रांची के पुलिस उप महानिरीक्षक-सह-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची की देखरेख और पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

छापेमारी में मौके पर तीन लोग (संतोष कुमार साहू, सूरज कुमार ठाकुर और शिवम कुमार) नकली शराब बनाते हुए पकड़े गए। वहीं पूछताछ के आधार पर दो और अपराधियों — पवन कुमार महतो और लखन साहू — के ठिकानों से भी अवैध शराब बरामद की गई।

अपराधियों का इतिहास

मुख्य आरोपी संतोष कुमार साहू ने स्वीकार किया कि वह 2018 से इस कारोबार में सक्रिय है और पहले भी उत्पाद विभाग द्वारा कई बार जेल जा चुका है।

बरामदगी:

पुलिस ने छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में शराब और सामग्री जब्त की, जिनमें शामिल हैं:

विभिन्न ब्रांड की 300 से अधिक नकली शराब की बोतलें (Royal Stag, 8 PM, McDowell’s, Sterling Reserve आदि)

25 लीटर स्पिरिट और 15 जार (20 लीटर प्रत्येक) स्पिरिट

आर्मी कैंटीन और सरकारी मोहर, नकली स्टिकर, लेबल और रैपर

फ्लेवर केमिकल, टुल्लू पंप मशीन, अल्कोहलमीटर, बोतल सीलिंग सामग्री

Volkswagen Vento कार (JH01BA-….)

गिरफ्तार आरोपी:

1. संतोष कुमार साहू (26 वर्ष), ग्राम उरगुटू, थाना ठाकुरगांव, राँची

2. सूरज कुमार ठाकुर (23 वर्ष), ग्राम उरगुटू, थाना ठाकुरगांव, राँची

3. शिवम कुमार (19 वर्ष), ग्राम चन्दवे, थाना पिठोरिया, राँची

4. पवन कुमार महतो, ग्राम राजाडेरा, थाना अनगड़ा, राँची

5. लखन साहू, ग्राम डाहेटोली, थाना पिठोरिया, राँची

पुलिस टीम

छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली, अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह, पुअनि उत्तम कुमार पासवान, सचिन लकड़ा सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version