Home NEWS BOKARO फुट पेट्रोलिंग अभियान : शहरी क्षेत्र में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने...

फुट पेट्रोलिंग अभियान : शहरी क्षेत्र में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस की सक्रियता

0

बोकारो शहरी क्षेत्र में पुलिस की फुट पेट्रोलिंग

बोकारो : पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज देर शाम पुलिस ने फुट पेट्रोलिंग अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व सिटी डीएसपी ने किया।

तीन थाना क्षेत्रों की संयुक्त भागीदारी

फुट पेट्रोलिंग में सेक्टर-4 थाना, सिटी थाना और सेक्टर-12 थाना की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। पुलिस बल ने विभिन्न चौक-चौराहों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण कर आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया।

सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : पुलिस उपाधीक्षक

सिटी डीएसपी ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराध नियंत्रण एवं शांति-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की गश्ती अभियान को नियमित रूप से चलाया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version