Home CRIME 🚨 रांची पुलिस ने बड़ी साजिश नाकाम की: अवैध हथियारों के साथ...

🚨 रांची पुलिस ने बड़ी साजिश नाकाम की: अवैध हथियारों के साथ कुख्यात अपराधी सोहेल खान और महिला साथी गिरफ्तार 🚔

0

पुलिस की सतर्कता से बड़ी आपराधिक घटना टली, चान्हो थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए दो संदिग्ध

रांची: रांची पुलिस को एक गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि एक काले रंग की कार में सवार एक पुरुष और एक महिला अवैध हथियार लेकर रांची से कुडू की ओर जा रहे हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना में हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), रांची ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस उपाधीक्षक, खलारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने चान्हो थाना अंतर्गत ग्राम सोस चौक के पास संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की।

कुछ देर बाद रांची की ओर से तेज गति में आती एक काली HYUNDAI CRETA (JH10DB-0184) को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वाहन चालक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी के दौरान एक लोडेड देशी पिस्टल, दो मैगजीन और आठ जिंदा गोलियां बरामद की गईं।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान:

  1. सोहेल खान, उम्र 34 वर्ष, पिता: जाबीर खान, निवासी: उचरी मोहल्ला, थाना व जिला: गढ़वा

  2. नंदिनी सांमत, उम्र 20 वर्ष, पिता: अशोक सांमत, निवासी: बरा गांव, थाना: कोलारी, जिला: धौलपुर, राजस्थान

सोहेल खान का आपराधिक इतिहास:

सोहेल खान के खिलाफ झारखंड और पलामू क्षेत्र में दर्ज 14 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले हैं। इनमें हत्या, रंगदारी, अपहरण, लूट, NDPS एक्ट, आर्म्स एक्ट जैसे संगीन अपराध शामिल हैं। कुछ प्रमुख कांड:

  • IPC धारा 302, 394, 366A, 385, 387, 120B

  • Arms Act 25(1B), 26, 27, 35

  • NDPS Act: कांड संख्या 22/2021

  • डालटनगंज, गढ़वा, मेराल, नगरउटारी थानों में दर्ज कांड

बरामद सामग्री की सूची:

  1. एक देसी पिस्टल

  2. दो लोडेड पिस्टल मैगजीन

  3. कुल 08 जिन्दा गोली (7.65 KF अंकित)

  4. वाहन: HYUNDAI CRETA (JH10DB-0184)

  5. नकद ₹80,000 (₹500 के 160 नोट)

  6. दो सोने जैसी अंगूठियां

  7. सफेद घड़ी

  8. Realme मोबाइल (बैंगनी रंग का)

  9. वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड (सोहेल खान व समीर असारी के नाम पर)

  10. दो एटीएम कार्ड

  11. नंदिनी सांमत से बरामद Redmi मोबाइल

टीम में शामिल पुलिसकर्मी:

  • पु०अ०नि० सुरेन्द्र कुमार (चान्हो थाना)

  • पु०अ०नि० संजय कुल्लू (चान्हो थाना)

  • स०अ०नि० अनिल मांझी (चान्हो थाना)

  • चान्हो थाना रा०बल के अन्य जवान


न्यायिक हिरासत:
पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रांची पुलिस की इस सतर्कता से संभावित बड़ी आपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सका। पूरे मामले की आगे गहन जांच जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version