Home NEWS BOKARO 📰 जैन पब्लिक स्कूल ने धूमधाम से मनाया 45वां स्थापना दिवस, बच्चों...

📰 जैन पब्लिक स्कूल ने धूमधाम से मनाया 45वां स्थापना दिवस, बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन

0

जैन पब्लिक स्कूल का 45वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

बोकारो: सेक्टर 2 स्थित तेरापंथ भवन में जैन पब्लिक स्कूल का 45वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से हुई, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।

इस अवसर पर जैन मिलन के अध्यक्ष संजय बैद ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि स्थापना दिवस सिर्फ एक उत्सव नहीं बल्कि छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मविश्वास बढ़ाने का मंच भी है।

मुख्य अतिथि समाजसेवी मदनलाल डागा ने छात्रों को टीम भावना और सहयोग की भावना विकसित करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों में सामूहिकता का भाव उत्पन्न होता है, जो उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक होता है।

सांस्कृतिक संध्या ने बांधा समा

विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए नृत्य, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के नए कप्तान और उप कप्तान की भी घोषणा की गई, जिससे छात्रों में नेतृत्व की भावना का संचार हुआ।

उप प्राचार्य नवीन कुमार ने स्कूल की उपलब्धियों को साझा करते हुए बताया कि विद्यालय शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में निरंतर प्रगति कर रहा है।

विद्यालय के सचिव आलोक जैन ने स्थापना दिवस को छात्रों के रुचियों के विकास और मूल्यांकन का महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में प्रेरणा और आत्मबल का संचार होता है।

विशेष उपस्थिति और योगदान

इस कार्यक्रम में विपुल मेहता, बिनोद चोपड़ा, माणिक छल्लाणी, सुभाष जैन, आकाश जैन, विनय बैद, पियूष जैन, निताशा जैन, सरोज जैन, आद्या जैन, अलका जैन, रश्मि जैन, रजनी जैन समेत अनेक अभिभावक, शिक्षक और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम की सफलता में शिक्षिकाएं दलजीत कौर, अर्चना कुमारी, सपना कुमारी, रितिका कुमारी का विशेष योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापन रानी सीमा द्वारा प्रस्तुत किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version