HomeCRIMEरांची में चैन स्नैचिंग कांड का खुलासा, एक गिरफ्तार, पिघलाया हुआ सोना...

रांची में चैन स्नैचिंग कांड का खुलासा, एक गिरफ्तार, पिघलाया हुआ सोना बरामद

सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार, कई कांडों में शामिल होने की बात स्वीकारी

रांची, 15 जुलाई 2025 – रांची जिले के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के जनक नगर ओझा मार्केट के पास पूजा कर घर लौट रही एक महिला से चैन छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 11 जुलाई 2025 को घटी थी, जिसके संबंध में सुखदेवनगर (पंडरा ओपी) थाना कांड संख्या 362/25, भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के आदेश पर पुलिस अधीक्षक नगर रांची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान की और पंडरा, सुखदेवनगर और लोअर बाजार थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया।

इस अभियान के तहत सीसीटीवी में दिखे आरोपी मोनु कुमार (पिता – स्वर्गीय मनोज साव, निवासी – न्यू मधुकम, देवी मंडप रोड, रोड नंबर 5, थाना – सुखदेवनगर, जिला – रांची) को गिरफ्तार किया गया।

बरामद सोने का विवरण:

  • वस्तु: घटना में छीनी गई चैन का पिघला हुआ सोना

  • वजन: लगभग 09 ग्राम

  • बरामद स्थान: प्रभात ज्वेलर्स, न्यू मधुकम, देवी मंडप रोड

पूछताछ में आरोपी ने इस घटना के साथ-साथ सुखदेवनगर, कांके और गोंदा थाना क्षेत्र में हुई अन्य चैन छिनतई की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।


छापामारी दल के सदस्य:

  1. प्रकाश सोय – पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली

  2. मनीष कुमार – पंडरा ओपी प्रभारी

  3. पुअनि चन्दन कुमार पाण्डेय – पंडरा ओपी

  4. आ० 341 गो० अकरम खाँ

  5. आ० 1546 शैलेश कुमार

  6. आ० 3750 अविनाश शुक्ला

  7. आ० 3330 अशोक कुमार


रांची पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी विश्लेषण की मदद से इस चैन स्नैचिंग कांड का सफल खुलासा हुआ, जिससे क्षेत्र में नागरिकों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना बढ़ी है।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments