HomeCRIMEरामगढ़ पुलिस ने 480 किलो डोडा के साथ दो तस्करों को किया...

रामगढ़ पुलिस ने 480 किलो डोडा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, बोलेरो पिकअप वाहन जब्त

रामगढ़ : रामगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीले पदार्थ डोडा की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरोबिंग चेकनाका के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 480.27 किलोग्राम डोडा बरामद किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गुप्त सूचना पर हुई त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार (भा.पु.से.) को सूचना मिली थी कि एक नीले रंग के पिकअप वाहन में अवैध डोडा गिरिडीह से बोकारो की ओर ले जाया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने बोरोबिंग चेकनाका के पास नाका बंदी की और चेकिंग के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन (रजि. सं. JH10CW-7235) को रुकने का इशारा किया। चालक द्वारा वाहन भगाने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. संदिप रजक, उम्र 28 वर्ष, पिता- रूपण रजक, सा. तिसरी, थाना तिसरी, जिला गिरिडीह (चालक)

  2. संतोष राम, उम्र 22 वर्ष, पिता- स्व. चन्द्रदेव राम, सा. गाँवा, थाना गाँवा, जिला गिरिडीह (उपचालक)

बरामद सामग्री:

  • नीले रंग का टाटा इन्ट्रा पिकअप (JH10CW-7235)

  • प्लास्टिक के 18 बोरे जिसमें कुल 480.27 किलोग्राम डोडा भरा हुआ था

  • 2 एंड्रॉइड मोबाइल फोन

कांड विवरण:

पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की लेकिन वे डोडा के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर वाहन की तलाशी ली गई। प्रतिबंधित पदार्थ मिलने के बाद रजरप्पा थाना में NDPS एक्ट की धारा 15(C)/25 के तहत कांड संख्या 138/2025 दिनांक 28.07.2025 को प्राथमिकी दर्ज की गई है।

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी:

  • परमेश्वर प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़

  • कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी, रजरप्पा

  • निरंजन सिंह, रोहित राज सिंह, अभिषेक कुमार, अशोक कुमार (सहायक उपनिरीक्षक)

  • आरक्षी देवनारायण रजक, सुरेन्द्र साहू, फुल चंद महतो

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments