- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
spot_img
HomeNEWSBOKAROपिंड्राजोरा में सीनियर सिटीजन होम का उद्घाटन, बुजुर्गों को मिलेगा घर जैसा...

पिंड्राजोरा में सीनियर सिटीजन होम का उद्घाटन, बुजुर्गों को मिलेगा घर जैसा वातावरण

spot_img

पिंड्राजोरा में सीनियर सिटीजन होम का उद्घाटन, बुजुर्गों को मिलेगा घर जैसा वातावरण

बोकारो: चास प्रखंड अंतर्गत पिंड्राजोरा के ओबरा गांव में वरिष्ठ नागरिकों के लिए नव निर्मित सीनियर सिटीजन होम का उद्घाटन उपायुक्त अजय नाथ झा एवं उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने संयुक्त रूप से किया। यह आश्रम अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत संचालित होगा, जिसका संचालन सामाजिक संस्था कोशिश करेगी।

घर जैसा वातावरण प्राथमिकता – उपायुक्त

उद्घाटन अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि वृद्धाश्रम में रह रहे प्रत्येक बुजुर्ग को घर जैसा वातावरण मिलना चाहिए। उन्होंने संस्था को आश्वस्त किया कि जिला समाज कल्याण विभाग इस पुनीत कार्य में सहयोग और निगरानी करता रहेगा। साथ ही, उन्होंने समाज के सक्षम वर्ग से भी आह्वान किया कि वे भी वृद्धों और बेसहारा लोगों की सेवा में आगे आएं।

हर संभव सहयोग मिलेगा – डीडीसी

उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने कहा कि यह पहल जिले के लिए सकारात्मक कदम है। वृद्धजनों की सेवा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। यह आश्रम न केवल सहारा देगा बल्कि उन्हें सम्मान और स्नेह के साथ जीवन जीने का अवसर भी प्रदान करेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन समय-समय पर निरीक्षण कर सहयोग सुनिश्चित करेगा।

डीसी-डीडीसी ने लिया सुविधाओं का जायजा

संस्था कोशिश द्वारा आवास, भोजन, स्वास्थ्य सुविधा एवं देखभाल की जानकारी अधिकारियों को दी गई। डीसी ने कहा कि बुजुर्गों के मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य हेतु नियमित संवाद व गतिविधियां कराई जाएं।

वृद्धों से संवाद एवं निरीक्षण

डीसी-डीडीसी ने आमडीह निवासी निवारण महतो, बरमसिया निवासी छोटू मियां एवं बन्नी देवी से संवाद किया और खान-पान, मनोरंजन व देखभाल की जानकारी ली। संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

अधिकारी व संस्था के सदस्य रहे मौजूद

मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. सुमन गुप्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, कोशिश संस्था की सचिव डॉ. निवेदिता दत्ता समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

spot_img
Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
City Hulchul News के बोकारो संवाददाता। जनहित, अपराध और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग में सक्रिय।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img