HomeNEWSपेटरवार में जमीन अतिक्रमण के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, बाजार-रास्ता खाली कराने की...

पेटरवार में जमीन अतिक्रमण के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, बाजार-रास्ता खाली कराने की उठी मांग

अंचल कार्यालय के सामने जन अभियान का प्रदर्शन, 5 मई को राष्ट्रीय उच्च पथ पर सत्याग्रह की चेतावनी

📍 पेटरवार (बोकारो) | जन आंदोलन

जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर मंगलवार को पेटरवार अंचल कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया गया। “बाजार-रास्ता की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करो” जन अभियान के बैनर तले निकाले गए जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस पेटरवार हाई स्कूल मैदान से शुरू होकर अंचल कार्यालय तक पहुंचा।

प्रदर्शन के बाद आयोजित सभा की अध्यक्षता आदिवासी महासभा के जिला अध्यक्ष महेंद्र मुंडा ने की। मुख्य वक्ता किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने राज्य में व्याप्त लूट-खसोट का मुद्दा उठाते हुए किसानों से संघर्ष के लिए तैयार रहने की अपील की।

अभियान के अध्यक्ष इफ्तेखार महमूद ने आरोप लगाया कि गागी हाट की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है, साथ ही राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कुछ अधिकारियों का भी सहयोग प्राप्त है।

उन्होंने चेतावनी दी कि सार्वजनिक जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर 5 मई को पेटरवार अंचल कार्यालय के समक्ष राष्ट्रीय उच्च पथ पर सत्याग्रह किया जाएगा। इसके अलावा किसानों के कब्जे वाली गैरमजरुआ भूमि की जमाबंदी शुरू करने की भी मांग उठाई गई।

सभा में कई किसान नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

City Hulchul Official
City Hulchul Officialhttp://cityhulchul.in
City Hulchul Official is a digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and reliable news from Bokaro, Jharkhand, and across India. Covering local news, politics, crime, education, business, sports, and public issues, City Hulchul aims to keep readers informed with factual and unbiased reporting.
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments