Home NEWS BOKARO पहलगाम में 28 हिंदू पर्यटकों की हत्या के विरोध में स्वदेशी जागरण...

पहलगाम में 28 हिंदू पर्यटकों की हत्या के विरोध में स्वदेशी जागरण मंच ने निकाला कैंडल मार्च

0
पहलगाम में 28 हिंदू पर्यटकों की हत्या के विरोध में स्वदेशी जागरण मंच ने निकाला कैंडल मार्च

पहलगाम में 28 हिंदू पर्यटकों की हत्या के विरोध में स्वदेशी जागरण मंच ने निकाला कैंडल मार्च

बोकारो, 28 अप्रैल 2025: पहलगाम में 28 हिंदू पर्यटकों की बर्बर हत्या के विरोध में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस मार्च की अगुवाई जिला संयोजक प्रमोद कुमार सिन्हा ने की। कैंडल मार्च सेक्टर 12 मोड दून्दीबाद हटिया से बिरसा चौक नया मोड़ तक निकाला गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता और बोकारो के नागरिक शामिल हुए। मार्च के दौरान शहीद नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद के सहारे भारत में की जा रही आतंकवादी गतिविधियों का विरोध किया गया।

स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 26 निर्दोष भारतीय नागरिकों की हत्या ने देश को गहरे आघात पहुँचाया है। इस घटना ने न केवल हिंदू समुदाय को, बल्कि देशभर के सभी नागरिकों को झकझोर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे आतंकवादी हमलों को कायरता और घिनौनी करतूत बताया।

प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि यह घटना पाकिस्तान के मंसूबों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य भारत में धार्मिक उन्माद फैलाना है। उन्होंने पाकिस्तान को कड़ी सजा देने की मांग की और कहा कि भारत सरकार को आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि पाकिस्तान को हर हाल में कड़ा संदेश दिया जाना चाहिए। मार्च में मंच के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें क्षेत्र संयोजक अमरेन्द्र कुमार सिंह, जिला संयोजक प्रमोद कुमार सिन्हा, सह संयोजक प्रेम प्रकाश, सुजीत कुमार, राकेश रंजन, संजीव कुमार, और अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version