Home CRIME पेटरवार थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने अवैध देशी शराब निर्माण स्थल...

पेटरवार थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने अवैध देशी शराब निर्माण स्थल पर की छापेमारी

0
पेटरवार थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने अवैध देशी शराब निर्माण स्थल पर की छापेमारी

पेटरवार थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने अवैध देशी शराब निर्माण स्थल पर की छापेमारी

बोकारो, 28 अप्रैल 2025: उपायुक्त  विजया जाधव के निर्देश पर सोमवार को बोकारो जिला उत्पाद विभाग ने पेटरवार थाना क्षेत्र के अंगवांली गांव स्थित नदी किनारे अवैध शराब निर्माण स्थल पर छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान टीम ने 8,000 किलोग्राम जावा महुआ एवं 450 लीटर तैयार महुआ शराब जब्त की। इसके बाद, सभी जब्त सामग्री को नष्ट कर दिया गया।

उपायुक्त  विजया जाधव के मार्गदर्शन में सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो और निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में जिला उत्पाद टीम ने यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान जब्त की गई शराब से संबंधित अवैध शराब निर्माण गतिविधियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया जा रहा है।

इस छापेमारी दल में निरीक्षक उत्पाद  विजय कुमार पाल, अवर निरीक्षक  सन्नी विवेक तिर्की, अवर निरीक्षक  महेश दास, पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

यह छापेमारी अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रशासन द्वारा की जा रही मुहिम का हिस्सा है, जिससे क्षेत्र में शराब की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version