HomeCRIMEरांची रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन नार्कोस के तहत 56 किलो गांजा जब्त,...

रांची रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन नार्कोस के तहत 56 किलो गांजा जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 56 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

रांची: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) रांची द्वारा कमांडेंट श्री पवन कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे सतर्कता अभियानों के तहत 14 जून को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। ऑपरेशन “नार्कोस” के तहत नशीली वस्तुओं की अवैध तस्करी रोकने के लिए चलाए गए विशेष तलाशी अभियान में 56 किलो गांजा जब्त किया गया और चार आरोपी गिरफ्तार किए गए।

ट्रेन संख्या 15027 पर रखी गई थी विशेष नजर

आरपीएफ की फ्लाइंग टीम/रांची और CIB/रांची द्वारा निरीक्षक शिशुपाल कुमार के पर्यवेक्षण में यह तलाशी अभियान चलाया गया। जैसे ही संभलपुर–गोरखपुर एक्सप्रेस (15027) रांची स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पहुंची, टीम ने कोच A1 में संदिग्ध यात्रियों की तलाशी ली।

सीट नंबर 15 और 17 पर बैठे चार युवकों के पास MAGNUM ब्रांड के भारी ट्रॉली बैग पाए गए, जिनकी जांच के बाद 56 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹5,60,000/- आंकी गई है।

RPF रांची ने ऑपरेशन नार्कोस के तहत 56 किलो गांजा बरामद कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच जारी।
RPF रांची ने ऑपरेशन नार्कोस के तहत 56 किलो गांजा बरामद कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच जारी।

गिरफ्तार आरोपी बिहार के विभिन्न जिलों से

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम बताए:

  • अरविंद यादव (25 वर्ष), पश्चिम चंपारण, बिहार

  • विकाश कुमार (21 वर्ष), मुजफ्फरपुर, बिहार

  • पंकज कुमार (17 वर्ष), मुजफ्फरपुर, बिहार

  • जयराम कुमार (22 वर्ष), मुजफ्फरपुर, बिहार

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

तत्काल सूचना ASC/RPF रांची को दी गई। ASC के निर्देश पर विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर GRPS रांची को सुपुर्द किया गया। इनके खिलाफ धारा 20(b)(ii)(C)/29 NDPS Act के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।

सराहनीय कार्य के लिए टीम को मिली सराहना

इस उल्लेखनीय कार्रवाई में भूमिका निभाने वाले अधिकारियों की प्रशंसा की गई, जिनमें शामिल हैं:

  • निरीक्षक शिशुपाल कुमार

  • उप निरीक्षक सचिन कुमार

  • ASI अभिषेक कुमार (CIB, रांची)

  • ASI अनिल कुमार

  • आर. के. सिंह, प्रदीप, हेमंत, डी. के. जीतरवाल

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments