HomeNEWSसड़क चौड़ीकरण बना हादसों का कारण, NH-19 पर एक और ट्रक पलटा

सड़क चौड़ीकरण बना हादसों का कारण, NH-19 पर एक और ट्रक पलटा

गड्ढे में गिरकर पलटा ट्रक, सुरक्षा संकेतों की भारी कमी

गया/दिल्ली : दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे-19 पर चल रहा सड़क चौड़ीकरण कार्य अब दुर्घटनाओं का कारण बनता जा रहा है। ताजा घटना में गया की ओर जा रही एक ट्रक सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में गिरकर पलट गई। यह गड्ढा पानी निकासी के लिए खोदा गया था लेकिन वहां न तो कोई चेतावनी बोर्ड था और न ही बैरिकेडिंग।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात के समय ट्रक ड्राइवर को गड्ढा दिखाई नहीं दिया और ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा। ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि जानमाल की हानि की पुष्टि नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश, निर्माण एजेंसी की कार्यशैली पर सवाल

स्थानीय निवासियों ने बताया कि निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी की जा रही है। “पिछले कुछ महीनों में कई जानलेवा हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन और निर्माण एजेंसी मौन हैं,” एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया।

लोगों की मांग है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा उपायों जैसे बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टर, चेतावनी बोर्ड इत्यादि को तुरंत लगाया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments